RBI New Guidelines : आजकल जालसाज इतने शातिर हो गए हैं कि नकली नोटों को असली से अलग कर पाना मुश्किल हो गया है। खासकर ₹500 के नोट में जालसाजी के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में आम आदमी को समझ ही नहीं आता कि जो नोट उसके हाथ में है, वो असली है या नकली। इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ जरूरी गाइडलाइन जारी की हैं, जिनकी मदद से आप खुद ही पहचान सकते हैं कि आपके पास जो ₹500 का नोट है, वो असली है या नकली। तो चलिए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
RBI की नई गाइडलाइन – नकली नोटों से बचने का तरीका
देशभर में करेंसी से जुड़े सभी नियम और बदलाव RBI के तहत ही तय किए जाते हैं। हाल ही में रिजर्व बैंक ने ₹500 के नोट को लेकर अहम गाइडलाइन जारी की हैं। इन नियमों की मदद से अब लोग नकली नोटों की पहचान कर सकते हैं और ठगी से बच सकते हैं।
कैसे पहचानें असली ₹500 का नोट
RBI के मुताबिक, असली ₹500 के नोट की कुछ खास पहचान होती हैं, जिनका ध्यान रखकर आप इसे नकली नोट से अलग कर सकते हैं।
1. नोट का साइज और कलर
- असली ₹500 का नोट 63 मिमी × 150 मिमी के साइज में होता है
- नोट का कलर स्टोन ग्रे (हल्का ग्रे रंग) होता है
- इसमें जियोमेट्रिक पैटर्न दिए गए हैं, जो इसे खास बनाते हैं।
2. नोट पर छपी तस्वीरें
- ₹500 के असली नोट के बीच में महात्मा गांधी जी की तस्वीर होती है
- नोट के पीछे लाल किले का चित्र छपा होता है
- ध्यान देने वाली बात यह है कि लाल किले की छवि में तिरंगा अपने असली रंगों में नजर आता है।
3. नोट पर लिखे नंबर और अक्षर
- 500 के नोट पर देवनागरी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में इसका मूल्य (₹500) लिखा होता है
- नोट के आगे और पीछे दोनों तरफ यह मूल्य अंकित होता है
- इसके अलावा, नोट में 500 के अंकों का एक पैटर्न भी छपा होता है, जो बेहद छोटे-छोटे अंकों में नजर आता है।
4. सिक्योरिटी फीचर्स से करें पहचान
अगर आप सिक्योरिटी फीचर्स को समझ लें, तो असली और नकली नोट को पहचानना बहुत आसान हो जाएगा।
- बढ़ते हुए अंकों का पैनल: नोट के बाईं ओर और नीचे दाईं ओर छोटे से बड़े अक्षरों में बढ़ता हुआ अंकों का पैनल दिया गया है
- प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर: हर असली नोट पर RBI का प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं
- इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क: दाईं तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर और 500 का वॉटरमार्क दिया जाता है
- सिक्योरिटी थ्रेड: यह सिक्योरिटी लाइन होती है, जो नोट पर नजर आती है। जब आप नोट को तिरछा करके देखेंगे, तो यह थ्रेड हरा से नीला रंग बदलता हुआ दिखेगा।
नकली नोट से बचने के लिए क्या करें
अगर आपको लगता है कि किसी ने आपको नकली ₹500 का नोट पकड़ा दिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप RBI या नजदीकी बैंक में इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर किसी एटीएम से आपको नकली नोट मिलता है, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और उसकी रिपोर्ट करें।
आज के समय में नकली नोटों की पहचान करना बहुत जरूरी हो गया है। RBI की नई गाइडलाइन की मदद से अब हर कोई असली और नकली नोटों का फर्क आसानी से कर सकता है। बस आपको नोट के साइज, कलर, डिज़ाइन और सिक्योरिटी फीचर्स पर ध्यान देना होगा। अगर आप इन छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखते हैं, तो ठगी से बच सकते हैं और अपने पैसे की सुरक्षा कर सकते हैं